Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

प्रतीक ग्रैंड सिटी को नगर निगम ने किया सील, खरीद-फरोख्त पर रोक; प्रबंधन ने साधी चुप्पी

top-news

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सिटी प्रोजेक्ट को नगर निगम ने सोमवार दोपहर सील कर दिया। प्रतीक ग्रुप पर संपत्ति कर के 43,46,709 रुपये बकाया हैं। लगातार नोटिस देने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया तो मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा पुलिस प्रवर्तन दस्ते के साथ ग्रुप के सेल्स आफिस पहुंचे और कार्यालय को सील कर दिया।
भुगतान न करने पर होगी कुर्की
यदि बकाया का भुगतान नहीं किया गया तो कुर्की व नीलामी करके कर की वसूली की जाएगी। सील करने के साथ नोटिस चस्पा किया गया है कि यहां पर संपत्ति खरीदने से पहले नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण-पत्र जरूर प्राप्त कर लें। आर्थिक संकट से जूझ रहे नगर निगम को संपत्ति कर से इस बार बड़ी उम्मीद है। वित्तीय वर्ष 2022-23 इसी सप्ताह खत्म हो जाएगा और इसीलिए नगर निगम ने संपत्ति कर की वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
इस साल 180 करोड़ रुपये की वसूली
डा. सिन्हा रोजाना शहर में दलबल के साथ निकलते हैं और हर जोन में बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को सील कर रहे हैं। डा. सिन्हा ने बताया कि इस साल अभी तक 180 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष 155 करोड़ रुपये संपत्ति कर के रूप में मिले थे। हालांकि, इस साल करीब ढाई लाख नए करदाता भी जुड़े थे। इसीलिए नगर निगम का लक्ष्य 350 करोड़ रुपये है। इसके मुकाबले काफी कम लोगों ने कर का भुगतान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *