Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

कपड़े के वेयरहाउस में कर्मचारियों को बंधक बनाकर 21 लाख का सामान लूटा, बदमाश गिरफ्तार

top-news

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित एक्सटेंशन एक में कपड़े के वेयरहाउस में कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाशों ने कपड़े से भरा कैंटर लूट लिया। कैंटर में 21 लाख रुपये के कपड़े थे। जैसे ही लूट की सूचना मिली पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।
कैंटर में लगा हुआ था जीपीएस
कैंटर में जीपीएस लगा हुआ था। पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने जीपीएस तोड़ दिया। पुलिस ने 22 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा कर लखनावली सीआरपीएफ कैंप के समीप उनको धर दबोचा। दो बदमाश मौके से पकड़े गए जबकि दो भाग गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राजस्थान भरतपुर के रहने वाले दीपक व मथुरा गोवर्धन के रहने वाले नवीन के रूप में हुई है।
बदमाशों ने कर्मचारी को बनाया बंधक
बदमाशों के कब्जे से लूटा गया कैंटर कपड़े के साथ बरामद किया गया है। विकास ट्रांसपोर्ट एंड कैरियर फैक्ट्री के प्रबंधक योगेश ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार देर रात दो बजे के करीब कपड़े के वेयरहाउस में चार बदमाश घुसे। बदमाशों ने कर्मचारी जम्मू कश्मीर के रहने वाले ओमकार व सुशील को बंधक बना लिया। दोनों की कनपटी पर पिस्टल सटाकर सामान से भरा कैंटर लूट लिया।