Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

रिजर्व प्राइस से 3 गुना अधिक रेट पर बिके आवासीय भूखंड, कैसे ले आम आदमी

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना प्राधिकरण की आमदनी के लिहाज से बेहद सफल साबित हो रही है। इस योजना के 26 भूखंडों का ऑनलाइन ऑक्शन रविवार को हुआ, जिसमें इन भूखंडों पर रिजर्व प्राइस से लगभग 3 गुना अधिक कीमत पर बोली लगाई गई। सेक्टर 2 स्थित 162 वर्ग मीटर का एक भूखंड निर्धारित रिजर्व प्राइस 172 फीसदी अधिक दर पर बिका है। भूखंडों का ड्रा 4 दिन और चलेगा। लकिन आम आदमी की पहुंच से दूर हुए।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संपत्ति विभाग ने बीते 20 जनवरी को 166 आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च की गई थी। इस योजना में 162 वर्ग मीटर से लेकर 738 वर्ग मीटर एरिया तक के भूखंड शामिल किए गए हैं। ये भूखंड ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 2, सेक्टर चाई थ्री, फाई थ्री, डेल्टा टू, डेल्टा थ्री, सिग्मा 2, सिग्मा वन में स्थित हैं। इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी थी। इस योजना के भूखंडों के लिए एसबीआई के पोर्टल https://etender.sbi के जरिए आवेदन किये गये। रविवार से इन भूखंडों का ऑनलाइन ऑक्शन शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने बताया कि
पहले दिन 26 भूखंडों का ऑनलाइन ऑक्शन हुआ। पहले दिन के ड्रा में 162 वर्ग मीटर और 220 वर्ग मीटर एरिया के भूखंड शामिल किए गए थे। इन 26 भूखंडों से रिजर्व प्राइस के आधार पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को 18.22 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऑनलाइन ऑक्शन होने पर ये भूखंड औसतन लगभग 3 गुना अधिक कीमत पर भूखंड बिके। प्राधिकरण को इन 26 भूखंडों से 3 माह में लगभग 52 करोड़ रुपए मिलेंगे। इतना ही नहीं, ग्रेटर नोएडा में आवासीय भूखंड पाने की चाहत किस कदर हावी है, इसका एक उदाहरण भी रविवार को ऑक्शन के दौरान देखने को मिला। सेक्टर 2 स्थित 162 वर्ग मीटर का एक भूखंड निर्धारित रिजर्व प्राइस 172 फीसदी अधिक दर पर बिका है। रिजर्व प्राइस के हिसाब से इस भूखंड की कीमत 58.32 लाख रुपए थी, लेकिन ऑनलाइन ऑक्शन होने पर यह भूखंड लगभग 1.58 करोड़ रुपए में बिका है। इसी तरह सेक्टर 2 स्थित डी ब्लॉक में 220 वर्ग मीटर का भूखंड भी रिजर्व प्राइस से लगभग 160 फीसदी अधिक दर पर बिका है। रिजर्व प्राइस के हिसाब से इस भूखंड की कीमत 83.16 लाख रुपए तय की गई थी, लेकिन ऑनलाइन ऑक्शन में यह भूखंड 2,15,88,000 पर बिका। एसीईओ ने बताया कि शेष बचे हुए भूखंडों का ऑक्शन 27, 28 29 व 30 मार्च को भी होगा।