Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

दुकान के विवाद में भाजपा नेता पीटा, चार गिरफ्तार; मारपीट का हुआ था वीडियो वायरल

top-news

गाजियाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन में रविवार शाम को दुकान के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य से मारपीट की गई। मारपीट में वह घायल हो गए। पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार शाम को पुलिस को शालीमार गार्डन के भारत माता चौक पर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली। सूचना पाकर सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के रिजवान अहमद घायल हालत में थे। उनका कुर्ता फटा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान थे।
रिजवान अहमद और अब्दुल साबिर के बीच दुकान के स्वामित्व और किराये को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद वर्ष 2019 से चल रहा है। रविवार शाम को रिजवान दुकान के पास से निकल रहे थे। दुकान पर लगा कैमरा तिरछा देखकर वह कार से उतरकर वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि दूसरे पक्ष से अब्दुल साबिर समेत करीब एक दर्जन महिला और पुरुष के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान मारपीट शुरू हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को अलग किया और रिजवान को बचाया। इसके बाद घायल रिजवान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। रिजवान की ओर से साहिबाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि रिजवान ने उनके पक्ष की ओर से आई महिलाओं से पहले बदसलूकी की थी।
पुलिस ने पहुंचकर बचाया
भाजपा नेता से मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि मारपीट में घायल रिजवान को पुलिस ने आकर बचाया। साहिबाबाद थाना पुलिस महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। उनके आंख के पास से खून निकल रहा था। कपड़े फटे हुए थे।
इनपर दर्ज हुई रिपोर्ट
भाजपा नेता रिजवान की शिकायत पर पुलिस ने अब्दुल साबिर, आदिल, अब्दुल कादिर, आकिल, अब्दुल साबिर की पत्नी, अब्दुल कादिर की पत्नी, आदिल की पत्नी और 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, बलवा की धारा लगाई गई है।
दुकान के स्वामित्व और किराये को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। घायल रिजवान की शिकायत पर अब्दुल साबिर समेत कई अन्य के खिलाफ मारपीट बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। साबिर, कादिर, आदिल और आकिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए टीम लगी है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर शांति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *