Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

दहेज में नहीं मिली फार्च्यूनर कार तो महिला की केबल से गला दबाकर की हत्या, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

top-news

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरौंडी गांव में हुई नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित पति व सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने टीवी केबल से नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी थी। दहेज में फार्च्यूनर नहीं देने पर आरोपितों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। फार्च्यूनर के अलावा आरोपित अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
हत्या से पहले पति ने कराई थी शॉपिंग
हत्या करने से पहले आरोपित पति ने पत्नी को पहले माल में घुमाकर शापिंग कराई थी। तीनों आरोपित पति प्रिंस, सास सीमा व ससुर नंदकिशोर को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। तीनों को एलजी गोलचक्कर के समीप से गिरफ्तार किया गया।
इसी साल 27 फरवरी को हुई थी शादी
बता दें कि दनकौर के अट्टा गुजरान गांव के रहने वाले चंद्रपाल ने अपनी बेटी अंजू की शादी इसी वर्ष 27 फरवरी को बिरौंडी गांव के प्रिंस से हुई थी आरोप है कि शादी के बाद प्रिंस व ससुराल पक्ष के लोग अंजू को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष के लोगों ने फार्च्यूनर व दस लाख रुपये की मांग की।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बृहस्पतिवार रात अंजू की केबल से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने महिला के स्वजन को सूचना दी कि अंजू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।