Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गौर सिटी सोसाइटी के फ्लैट में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

top-news

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी के 5 एवेन्यू में रविवार सुबह करीब 10:00 बजे के करीब 1 फ्लैट में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी परिवार के लोग फ्लैट से बाहर गए हुए थे। आग लगने से फ्लैट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सोसाइटी के जी ब्लॉक में प्रदीप कंबोज अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी कार्य से सोसाइटी से बाहर गए हुए थे। उनकी बेटी व पत्नी भी किसी काम से फ्लैट पर ताला जड़ नीचे आ गए। उन्हें पड़ोसियों ने फ्लैट में आग लगने की सूचना फोन के माध्यम से दी। जाकर देखा तो फ्लैट में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था।
सोसायटी के लोगों ने अग्निशमन उपकरणों की सहायता से समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा और भी बड़ा हादसा घटित हो सकता था। आग की चपेट में आने से फ्लैट में रखा इलेक्ट्रिक उपकरण फर्नीचर के सामान के साथ कपड़े भी जलकर राख हो गए।