Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

जय हो ने किया उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचन्द की कहानी “ बड़े भाई साहब” का मंचन।

top-news

  • साहित्य के माध्यम से सामाजिक एवं पारिवारिक रिशतों को मजबूत करने का दिया संदेश
  • डा० विमला गुप्ता नाट्य मंच गाजियाबाद के कलाकारों के द्वारा किया गया मंचन

ग्रेटर नोएडा । जय हो एक सामाजिक संस्था द्वारा आधुनिक हिंदी साहित्य के सबसे बड़े हस्ताक्षर एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित कहानी “बड़े भाई साहब” पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार शाम दादरी के रेलवे रोड स्थित मोहन कुंज में हुआ। कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। कहानी का मंचन डॉ विमला गुप्ता नाट्य मंच गाजियाबाद के कलाकारों द्वारा संदीप सिंहवाल के निर्देशन में किया गया।

जय हो सामाजिक संस्था के संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि समाज में रिश्तो को लेकर निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। जिसमें भाई- भाई से और बेटा बाप से झगड़ रहे हैं। जो कि कहीं ना कहीं समाज में साहित्य चेतना की कमी को दर्शाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जय हो सामाजिक संस्था के द्वारा समाज में साहित्य चेतना एवं सामाजिक व पारिवारिक रिश्तो में मजबूती लाने के उद्देश्य से आधुनिक हिंदी साहित्य के सबसे बड़े हस्ताक्षर एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित कहानी बड़े भाई साहब का मंचन किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में संस्था मुंशी प्रेमचंद की पूस की रात, गोदान, नमक का दारोगा आदि कहानियों का भी मंचन कराएगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार आर पी रघुवंशी, किशोर न्यायालय गौतमबुद्ध नगर के सदस्य पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल नीरज शर्मा बतौर अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कल्पित कहानी दर्शाती है कि मनुष्य अपनी उम्र के बजाय अपने कृत्यों और दायित्वों से बड़ा होता है। मानव जाति वर्तमान में विकसित हो रही है। प्रेमचंद ने इन जिम्मेदारियों के महत्व से सभी को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि लोगों को रिश्तो के महत्व को समझना चाहिए। मुंशी प्रेमचंद जी की इस कहानी ने दर्शाया है कि बड़े भाई भले ही कुछ ना रहे हो लेकिन छोटे भाई के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर वह सदैव सजग रहे और उन्होंने हमेशा प्रयास किया मेरा छोटा भाई पढ़ लिख कर एक बड़ा आदमी बने और वह किसी भी तरह अपने पथ से भटक न जाए। मिलाकर कुल मिलाकर कहानी में जहां बड़े भाई की डाट और फटकार को दिखाया गया है वही उनके मन में छोटे भाई के प्रति छिपे प्रेम भाव को भी दिखाया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों ने साहित्य चेतना से परिपूर्ण सुंदर आयोजन के लिए जय हो सामाजिक संस्था बधाइयां दी और भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों के लिए सहयोग का भी भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जय हो संस्था के संरक्षक एवं व्यापारी नेता मनोज गोयल, कवि सुधीर वत्स, कपिल चौधरी, अध्यक्ष संदीप भाटी, महासचिव परमानंद कौशिक, याकूब मालिक, दिनेश भाटी, विशाल नागर, सुनील कश्यप, हारून सैफी, जावेद मलिक, दुर्रम यादव, नीरज राव, मौजीराम नागर, मास्टर मनोज नागर, सुशील प्रधान, एन के शर्मा, विक्रांत नागर, टीकाराम शर्मा, अरविंद शर्मा, अभिषेक शर्मा, डॉ उमेश शर्मा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *