Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी से गिरा रास्ता दिखाने वाला यमुना प्राधिकरण का यूनिपोल

top-news

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 22डी में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी के कारण दिशा बताने वाला यूनीपोल मुख्य सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ज्ञात हो कि करीब तीन दिन पहले ही रास्ते का संकेत देने के लिए प्राधिकरण द्वारा इस रास्ते पर कई यूनीपोल लगवाए गए थे।
शनिवार को बोटैनिकल गार्डन से यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22 डी तक सारथी बस सेवा की शुरुआत हुई, लेकिन उससे पहले ही शुक्रवार रात आई आंधी ने कई यूनीपोल पर लगे बैनर फाड़ दिए और एक यूनीपोल मुख्य सड़क पर ही गिर गया। ज्ञात हो कि सेक्टर 22 डी के बल्लूखेड़ा गांव के नजदीक यमुना प्राधिकरण द्वारा कार्यालय शुरू किया गया है।
इसी को लेकर विगत कुछ दिन से रास्तों की मरम्मत की जा रही है। रास्ते के डिवाडर पर लगी लाइट्स भी रात के समय जलने लगी हैं। आशंका है कि ठेकेदार द्वारा यूनिपोल लगाने में मानक अनुसार, मेटेरियल पर उपयोग नही किया गया जिसके कारण तीन दिन में ही यूनिपोल धराशाई हो गया। इसके नजदीक निर्माणाधीन चाइनीज कंपनी भी है जिसके कारण यह रास्ता व्यवस्त रहता है। अगर यह पोल दिन के समय गिरा होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।