Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गाजियाबाद में रैपिड ट्रेन के ट्रैक से चोरी हुईं प्लेटें, पुलिस ने कर्मचारियों से की पूछताछ

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद में देश की पहली रैपिड ट्रेन साइट से चोरी हुई ट्रैक की 11 सौ प्लेट के मामला मीडिया में आया तो अधिकारी जांच करने के लिए मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद और थाना प्रभारी निरीक्षक लिंक रोड मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे। फिलहाल पुलिस को मामले में कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा और लिंक रोड थाना प्रभारी टीम के साथ रैपिड ट्रेन के साहिबाबाद स्टेशन के पास बने स्टोर पर पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे कर्मचारियों से ट्रैक से चोरी की गई प्लेट के बारे में जानकारी की। लोहे की एक प्लेट का वजन करीब चार से पांच किग्रा है। ट्रैक में लगी इन प्लेट को निकालने के लिए नटबोल्ट खोलने वाली मशीन की आवश्यकता पड़ेगी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि साढ़े तीन किमी में तीन स्थान से कई बार में करीब 11 सौ प्लेटें चोरी हुई हैं। ट्रैक पर जाने के लिए दो रास्ते हैं। दोनों पर गार्ड तैनात हैं। इतनी प्लेटें गायब होने के बाद जब काम रूका तक कृति इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी सुनील सोलंकी ने लिंक रोड थाने में शिकायत दी। मामला सहायक पुलिस आयुक्त तक पहुंचा तब रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुए।
शुक्रवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने कर्मचारियों और स्टाफ से मामले की जानकारी की। पुलिस ने होली पर घर गए ठेकेदार के कर्मचारियों को सोमवार तक मौके पर पहुंचे के लिए कहा है। पुलिस की अब तक की जांच में आया है कि चोरी में किसी जानकार का हाथ है। पुलिस की टीम जांच करने में जुटी है।
इस बारे में साहिबाबाद की सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने कहा, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। ट्रैक के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं है। पुलिस यहां काम करने वाले स्टाफ और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। जल्द चोरी का राजफाश किया जाएगा।