Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता
● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार
● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस
● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा
● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
नियमों की अनदेखी कर बिल्डर को जारी कर दिया ओसी सर्टिफिकेट।
- sakshi choudhary
- 25 Mar, 2023
नोएडा। कपिल कुमार
नोएडा प्राधिकरण में ग्रुप हाउसिंग विभाग के एक बिल्डर प्रोजेक्ट के लिए नियमों को ताक पर रखकर अधिकारियों ने ओसी सर्टिफिकेट जारी कर दिया। इस मामले में फ्लैट खरीदारों ने प्राधिकरण में इसकी शिकायत की जिसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने इसकी जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट में नोएडा प्राधिकरण के प्लानिंग विभाग के 2 कर्मचारी इसमें इसमें दोषी पाए गए।
ओ सी सर्टिफिकेट बिल्डर को सारी सुविधाएं विकसित होने के बाद ही जारी किया जाता है। निर्माण पूरा होना, लिफ्ट का संचालन होना, फायर एनओसी होना आदि सुविधाएं पूर्ण होने पर ही किसी भी प्रोजेक्ट का ओ सी सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। लेकिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। कि बिल्डर के दबाव में अधिकारी आधी अधूरी सुविधाएं पूरी होने पर ही बिल्डर को ओ सी सर्टिफिकेट जारी कर देते हैं।
