Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर समेत पांच आगजनी के केस में बरी, 12 साल पुराने मामले में एमपी एमएलए कोर्ट से राहत

top-news

गाजियाबाद। 12 साल पहले लोनी में चमन विहार के पास सड़क पुश्ता पर जाम लगाने और दुकानों में आगजनी करने के एक मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने बृहस्पतिवार को आरोपित भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर सहित पांच को दोषमुक्त कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले में विवेचक को अथवा न्यायालय में मिथ्या (झूठी) गवाही देने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
अधिवक्ता परविंदर नागर ने बताया कि छह अक्टूबर 2010 को तत्कालीन डीएलएफ चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने लोनी थाने में केस दर्ज कराया था, जिसमें बताया कि उनके पास रूपकिशोर ने फोन कर कहा कि कुछ लोगों ने चमन विहार के पास पुश्ता रोड पर जाम लगा दिया गया है। सूचना पर वह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि वीरेंद्र गुप्ता, राजन तिवारी, सुदेश, सत्यपाल, संजीव व उनके साथियों ने दिल्ली पुश्ता रोड को ठेली व टेंपो लगाकर जाम कर रखा था।
मीट की दुकानों में लगा दी थी आग
पूछताछ करने पर बताया कि चमन विहार में गाय काट दी गई है, जिसके विरोध में जाम लगाया है। रोकने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंके और कलुवा, ताहिर, पीर गुलाम, शरीफ आदि की मीट की दुकानों में आग लगा दी। मामले की गंभीरता देख इसकी सूचना आरटी सेट पर दी तो प्रभारी निरीक्षण मय फोर्स और दमकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तब जाकर स्थिति पर काबू पाया गया, आग को बुझाया गया। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक फूल सिंह ने की।