Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

कुट्टू का आटा बेचने वाले दो दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज, एक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

top-news

मोदीनगर। कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों के मामले में मोदीनगर पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने मामले में तहरीर दी थी। पुलिस ने दुकानदार विपिन को हिरासत में लिया है। दूसरा दुकानदार राजू अभी फरार है। उसकी भी पुलिस तलाश कर रही है।
कुछ दिनों पहला का है मामला
बता दे कि, बुधवार रात को नवरात्र व्रत में कुट्टू का आटा खाने से सौंदा, फिरोजपुर, उजैड़ा, पैंगा, अमराला, डबाना व शहर की हरमुखपुरी कालोनी में 70 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इन सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। आनन-फानन में कुछ को रात में तो कुछ लोगों को बृहस्पतिवार तड़के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों और सप्लायर के यहां कुट्टू के आटे के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया। दुकान से बरामद दो क्विंटल आटे को कब्जे में लेकर सील कर दिया। जांच में सामने आया है कि कुट्टू का आटा एक ही सप्लायर से सभी छोटे दुकानदार खरीदकर ले गए थे।
पीड़ितो से सीएमओ मिलने पहुंचे
अस्पताल पहुंचकर सीएमओ भवतोष शंखधर ने भी पूरी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से भी बात की। सीएमओ ने मुरादनगर, मोदीनगर, भोजपुर के चिकित्सकों की टीम को सक्रिय कर दिया। गांवों में भी टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने गई।
HDM ने दिए थे जांच के आदेश
उधर, इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए। एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी जांच करने के आदेश दिए। गों को थोड़ी भी समस्या थी उनको तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।