Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

चार मूर्ति अंडरपास की प्रारंभिक डिजाइन तैयार, सीईओ रितु माहेश्वरी के समक्ष हुआ प्रस्तुतिकरण।

top-news

  • सीईओ ने कंसल्टेंट एजेंसी से फाइनल डिजाइन शीघ्र देने के दिए निर्देश
  • 60 मीटर रोड के पैरलल बनेगा अंडरपास, ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात
  • सीईओ ने स्कूल, तालाब और सामुदायिक केंद्रों से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की
  • गर्मी में पानी की बढ़ी खपत के मद्देनजर इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त रखने के निर्देश

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए प्राधिकरण तेजी से प्रयास कर रहा है। सीईओ रितु माहेश्वरी इस चौराहे पर अंडरपास बनाने के लिए नियमित रूप से समीक्षा कर रही हैं। बृहस्पतिवार को भी सीईओ ने इसके प्रगति की समीक्षा की। कंसल्टेंट एजेंसी ने सीईओ के समक्ष प्रारंभिक डिजाइन पर प्रस्तुतिकरण दिया। सीईओ ने एजेंसी को फाइनल डिजाइन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देष दिए। इसके साथ ही सीईओ ने ग्रेटर नोएडा की अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की। सभी परियोजनाओं का कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आबादी तेजी से बढ़ रही है। चार मूर्ति चौक यहां का सबसे व्यस्त चौराहा है। चौराहे पर ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए अस्थायी विकल्प के तौर पर दो तरफ यूटर्न बने हुए हैं। गौड़ सिटी की तरफ से सूरजपुर या नोएडा को जाने वाले वाहन 130 मीटर रोड पर बने यूटर्न से होकर गुजरते हैं। इसी तरह 130 मीटर रोड या सूरजपुर की तरफ से गौड़ सिटी व प्रताप विहार को जाने वाले वाहन नोएडा की तरफ बने यूटर्न से होकर जाते हैं। इसकेे स्थायी समाधान के तौर पर यहां अंडरपास प्रस्तावित किया गया है। यह अंडरपास चार मूर्ति चौराहे पर 130 मीटर रोड को क्रॉस करते हुए 60 मीटर रोड के पैरलल बनेगा। यानी प्रताप विहार से सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के बीच वाहन इस अंडरपास से होकर गुजरेंगे। यूटर्न तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे वाहन चालकों के समय और ईंधन दोनों की ही बचत होगी। सरकारी सलाहकार एजेंसी राइट्स से इस चौराहे की डिजाइन तैयार कर रही है। बीते दिनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने मौके पर विजिट भी किया है। सीईओ ने कंसल्टेंट एजेंसी से इसकी डिजाइन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को कंसल्टेंट एजेंसी ने प्रारंभिक डिजाइन प्रस्तुत किए, जिस पर सीईओ ने फाइनल डिजाइन शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा है। इसके साथ ही चौक पर अंडरपास के निर्माण के दौरान ट्रैफिक के दबाव को संभालने के लिए वैकल्पिक मार्गों पर भी चर्चा की गई। करीब 60 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू होने के बाद पूरा होने में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के निवासियों की जरूरत को देखते हुए इस का निर्माण शीघ्र शुरू कराने और जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। इस समीक्षा बैठक में एसीईओ अमनदीप डुली और ओएसडी विशु राजा समेत परियोजना विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

इसी समीक्षा बैठक में सीईओ ने स्कूल, तालाब और सामुदायिक केंद्रों से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। सीईओ ने इन कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। सीईओ रितु माहेश्वरी ने एसीईओ मेधा रूपम के साथ जल विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। गर्मी में पानी की बढ़ने वाली खपत को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।