Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

सीईओ रितु माहेश्वरी और एसीईओ आनंद वर्धन ने किसानों की आबादी के प्रकरण जल्द निस्तारित ने का आश्वासन दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करने आए किसानों के साथ सीईओ रितु माहेश्वरी और एसीईओ आनंद वर्धन ने बैठक की। दोनों अधिकारियों ने किसानों के ज्ञापन में लिखित सभी मांगों पर गहनता से चर्चा की। सीईओ ने कहा कि किसानों के आबादी की लीज बैक प्रकरणों पर एसीईओ की अध्यक्षता वाली समिति सुनवाई कर रही है। इन प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कर दिया जाएगा। सीईओ ने स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए शीघ्र ही कैंप का आयोजन कराने का भी आश्वासन दिया। सीईओ ने कहा कि किसानों से जुड़े सभी मसलों को सुलझाने के तेजी से प्रयास हो रहे हैं, लेकिन इस तरह के धरना-प्रदर्शन से इन कार्यों की गति प्रभावित हो रही है। प्राधिकरण का कहना है कि जिन मुद्दों पर पूर्व में शासन या बोर्ड स्तर से फैसले हो चुके हैं, उनको अब नए सिरे से मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।