Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

गाजियाबाद के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, हो सकती है परेशानी

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के वसुंधरा सेक्टर-16 विद्युत उपकेंद्र पर होली के दिन जले वैक्यूम सर्किट ब्रेकर को बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते वसुंधरा सेक्टर-नौ, 11, साहिबाबाद और सब्जी मंडी के आसपास सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। इस दौरान लोगों को परेशानी हो सकती है।
विद्युत निगम के अवर अभियंता विकास चौधरी ने बताया कि होली के दिन वैक्यूम सर्किट ब्रेकर आग लगने से जल गया था। इस बदलना बहुत जरूरी था। नया वैक्यूम सर्किट ब्रेकर आ गया है। बुधवार सुबह 10 बजे से नया ब्रेकर लगाने का काम शुरू होगा।
शाम पांच बजे तक काम पूरा होगा। इस दौरान वसुंधरा सेक्टर-नौ, 11, साहिबाबाद गांव, साहिबाबाद मंडी के आसपास के इलाके में बिजली गुल रहेगी। लोगों को पूर्व सूचना दी गई है, जिससे लोगों को असुविधा न हो। वैकल्पिक व्यवस्था से विद्युत आपूर्ति का प्रयास किया जाएगा।
16 घंटे घुल रही बिजली
वसुंधरा सेक्टर-नौ स्थित जनसत्ता अपार्टमेंट में सोमवार देर ट्रांसफार्मर के पास लगे केबल बाक्स जल गया। इसके बाद बिजली गुल हो गई। शिकायत पर देर रात लाइन मैन ने आकर फाल्ट ठीक किया लेकिन कुछ ही देर बिजली रही। इसके बाद बिजली दोबारा गुल हो गई। बिजली कटौती के दौरान जनरेटर से आपूर्ति दी गई।
16 घंटे बाद मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू की। विद्युत निगम के अवर अभियंता विकास चौधरी ने बताया कि सोसायटी की केबल बहुत पुरानी हो गई है, जिसकी वजह से रात दोबारा फाल्ट आ गया। फाल्ट ठीक कर दिया गया है। अब विद्युत आपूर्ति सुचारू है।
सर्वर बंद होने से नहीं हुआ काम परेशान हुए उपभोक्ता
वसुंधरा सेक्टर-10 स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार और मंगलवार को सर्वर न चलने के कारण कोई काम नहीं हुआ। विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ता परेशान हुए। उपभोक्ताओं को बिना काम कराए वापस जाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *