Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

गाजियाबाद के लोनी में दोस्तों ने ईंट से वार कर कामगार को मार डाला, शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा

top-news

गाजियाबाद। लोनी के ट्रानिक सिटी थाना क्षेत्र की दौलतनगर कालोनी में दो दोस्तों ने शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में कामगार की ईंट से वार करके हत्या कर दी। शव के ऊपर पत्थर और झाड़ी डालकर उसे छिपा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को ‌गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही से शव को बरामद किया है।
मूलरूप से बुलंदशहर में रहने वाले गोविंद कुमार परिवार के साथ लोनी के दौलत नगर कालोनी में रहते थे। वह कामगार थे। परिवार में पत्नी लक्ष्मी बच्चे कोमल, कंचन, वंश और कुनाल हैं। स्वजन ने बताया कि शुक्रवार को गोविंद घर से निकले थे। शाम तक वह वापस नहीं आए, तो उन्होंने फोन किया। उन्होंने जल्द घर आने की। पीछे से उनके दो दोस्तों की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद उन्होंने फिर से फोन किया तो वह बंद आने लगा। उन्होंने आसपास तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
रविवार को उन्होंने ट्रानिका सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने उसके दोस्तों बिटू और परवेज को हिरासत में लिया। मंगलवार शाम पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिए। उनकी निशानदेही पर गोविंद का शव कालोनी स्थित एक गड्ढे में भरे पानी के अंदर से बरामद किया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *