Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

खेड़ी गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 10 साल बीत जाने के बाद भी 300 मीटर सड़क का निर्माण नहीं कर सका।

top-news

ग्रेटर नोएडा । कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा विकास की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं। लेकिन गांव के मुख्य मार्ग तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नहीं बना सका है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ी में 10 साल पहले रास्तों को पक्का (आरसीसी) करने का कार्य हुआ था। लेकिन किसी कारणवश मात्र 300 मीटर रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया था और वह रास्ता आज तक भी कच्चा ही है और उसकी हालत आप फोटो में देख सकते हैं।

सैकड़ों बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में इस रास्ते को बनवाने के लिए अपील की और बार-बार पत्र लिखें, अधिकारियों से मिले। लेकिन फिर भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस रास्ते को पक्का करने में असमर्थ नजर आता है। यह कई गावों का प्रमुख मार्ग है यहां से हजारों वाहन रोजाना के आवागमन करते हैं और दर्जनों स्कूल बस यहां से जाती है लेकिन इस रास्ते की हालत इतनी खराब है यहां से पैदल निकलना भी खतरे से खाली नहीं है।