Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

10 साल बाद धुला हत्या का दाग, सलाखों में कैद रह गया बेटी की विदाई का अरमान

top-news

ग्रेटर नोएडा। कोई निर्दोष व्यक्ति दस साल जेल में काट दें और बेटी का कन्यादान न करे। यह कहानी फिल्मी नहीं बल्कि असल दुनिया में सादुल्लापुर गांव के रहने वाले सतीश के साथ हुई है। वह हत्या के आरोप में जेल में बंद रहे और अब दस साल बाद हाई कोर्ट ने उनको बरी कर दिया है।
सतीश के भाई मनोज ने बताया कि बेटी का कन्यादान नहीं करने का जो दुख जीवन में मिला है उसकी कभी भरपाई नहीं हो सकेगी। सतीश के जेल में बंद रहने के दौरान उनकी बेटी ज्योति व बेटे कृष्ण की शादी हुई। ज्योति की शादी में बुजुर्गों ने कन्यादान किया।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव के रहने वाले सतीश नागर, श्रीपाल खचेड़ू व जगतपाल पर लगा हत्या का आरोप दस साल बाद धुल सका है। तीनों दस साल तक जेल में बंद रहे, इस अवधि में जमानत भी स्वीकार नहीं हुई। तीनों पर सुत्याना गांव के रहने वाले प्रापर्टी डीलर सुरेश की वर्ष 2012 में हुई हत्या का आरोप लगा था। तीनों को वर्ष 2018 में गौतमबुद्धनगर जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। झूठे साक्ष्य व गवाही को चुनौती देते हुए सतीश पक्ष ने उच्च न्यायालय में अपील की।
अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सतीश के मौसी के लड़के सुरेश की वर्ष 2012 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नामजद रिपोर्ट सतीश, श्रीपाल व जगतपाल के खिलाफ दर्ज हुई। तीनों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की और जेल भेज दिया। केस की जांच सीबीसीआइडी ने भी की।