Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयास से जेवर विधानसभा को मिली एक और महिला डिग्री काॅलेज की सौगात।

top-news

जेवर। कपिल कुमार

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेरे प्रस्ताव पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की 19वीं इम्पावर्ड कमेटी द्वारा अक्टूबर 2019 में जनपद गौतमबुद्धनगर के दनकौर में राजकीय डिग्री कॉलेज के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी थी। जिसमें शासन स्तर पर 03 साल तकनीकी कारणों से वित्तीय स्वीकृति प्रदान नही की जा सकी थी। जिसको लेकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने निरंतर पैरवी करते हुए। प्रकरण में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की, तब जाकर जनपद गौतमबुद्धनगर के दनकौर को महिला डिग्री कॉलेज बनवाए जाने हेतु प्रथम किश्त के रूप में 01 करोड 07 लाख 86 हजार 600 रू0 की धनराशि जारी की गयी है।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे बताया कि यह पहला मौका है जब देश आजाद होने के बाद से 05 साल के कार्यकाल में एक ही विधानसभा को 03 डिग्री कॉलेजों की सौगात मिली हो और यह इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है। कि इनमें 02 महाविद्यालय महिला डिग्री कॉलेज के रूप में स्वीकृत किए गए हैं। रबूपुरा स्थित डिग्री कॉलेज आरंभ हो चुका है तथा जेवर में बन रहे डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा प्रथम किश्त जारी होने के बाद शीघ्र ही दनकौर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज का निर्माण होने के पश्चात शिक्षा के क्षेत्र में जेवर विधानसभा के लिए एक उपलब्धि ही कही जायेगी।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि अगर हम एक महिला को शिक्षित करते हैं तो हम एक परिवार ही नही बल्कि पूरे गांव को शिक्षित करने की दिशा में बढते हैं और दनकौर में बनने वाला यह कन्या महाविद्यालय मेरी उन बहनों को समर्पित है। जो दूरी और आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा ग्रहण नही कर पाती थी। परियोजना के निर्माण हेतु यूपी सिडको को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।