Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

खैरपुर गुर्जर में छोड़ी गई आबादी की जमीन पर भ्रष्टाचार का आरोप।

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी किसानों के मामलों को निपटाने पर जोर दे रही हैं और इसका असर होता भी नजर आ रहा है। लेकिन कुछ अधिकारी अपने भ्रष्टाचारी व्यवहार से बाज नहीं आते हैं। खैरपुर गुर्जर के निवासी सुमित कुमार ने पत्र लिखकर यह आरोप लगाए हैं कि खैरपुर गुर्जर ग्रेटर नोएडा के खसरा संख्या 594 में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की सर्वे रिपोर्ट पत्रांक संख्या 16 जिसकी पुष्टि अपर जिलाधिकारी भू अध्यापति कार्यालय गौतम बुध नगर द्वारा भी की गई थी। उसमें कहा गया था कि खसरा संख्या 594 में कोई आबादी नहीं थी न ही कोई निर्माण था। परंतु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन अधिकारियों ने फर्जी तरीके से खसरा नंबर 594 में 0.3200 हेक्टेयर कृषि भूमि आबादी के नाम पर छोड़ दी। जबकि प्राधिकरण ने इस खसरा संख्या पर आबादी भूखंड आवंटित किए हैं। उनमें से अधिकांश की रजिस्ट्री और अधिकांश प्लाटों का डेवलपमेंट चार्ज जमा हो चुका है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग का एक टेक्निकल सुपरवाइजर ने खसरा नंबर 594 में अवैध निर्माण करा दिया। साथ ही शिकायतकर्ता ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से खसरा नंबर 594 में आबादी के नाम पर छोड़ी गई भूमि को निरस्त करने के लिए कहां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *