Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

सीईओ रितु माहेश्वरी की कोशिशों का दिखने लगा असर, ग्रेटर नोएडा के किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड देने की रफ्तार बढ़ी।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा के किसानों के मसले हल कराने के लिए प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की कोशिशों का असर दिखने लगा है। प्राधिकरण में छह फीसदी आबादी भूखंड देने की रफ्तार बढ़ गई है। नवंबर से अब तक प्राधिकरण ने 1040 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड की लीज डीड कराने के लिए चेकलिस्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 705 नए लीज प्लान भी बन गए हैं। इन किसानों को भी लीज डीड कराने के लिए शीघ्र ही चेकलिस्ट जारी करने की तैयारी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए भूलेख, नियोजन, कृषक आबादी विभाग और परियोजना विभाग के साथ हर सप्ताह खुद समीक्षा करती हैं और जिस विभाग के स्तर पर प्रगति धीमी दिखती है उसे कड़ी फटकार लगाई जाती है। इस प्रयास का असर अब दिखने लगा है। किसानों के छह फीसदी आबादी भूखंड के मसले तेजी से हल हो रहे हैं। प्राधिकरण के भूलेख विभाग की तरफ से लगभग 19210 किसानों की पात्रता तय की गई है, जिसमें से 18008 किसानों के भूखंड नियोजित कर दिए गए हैं। कृषक आबादी विभाग की तरफ से 17074 किसानों को भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं, जिसमें से 12435 भूखंडों का लीज प्लान जारी कर चुका है। शेष बचे 5098 भूखंडों का लीज प्लान जारी करने के लिए सीईओ लगातार प्रयास कर रही हैं। दरअसल, भूखंड आवंटित करने के बाद उसे विकसित करने के बाद ही लीज डीड कराने के लिए किसानों को चेकलिस्ट जारी की जाती है। सीईओ की नियमित निगरानी का असर हो रहा है। यही वजह है कि नवंबर से अब तक प्राधिकरण 1040 किसानों की चेकलिस्ट जारी कर चुका है, जिसमें से 475 किसानों ने लीज डीड भी करा ली है। प्राधिकरण लीज डीड कराने के लिए इन सभी किसानों से लगातार संपर्क कर रहा है। इसके अलावा 705 लीज प्लान और तैयार हो गए हैं। प्राधिकरण इनके भी चेकलिस्ट शीघ्र जारी कर देगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि सभी पात्र किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड शीघ्र उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। इसके लिए प्राधिकरण लगातार कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा है कि इस साल के अंत तक सभी किसानों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। सीईओ ने उन सभी किसानों से लीज डीड कराने की अपील की है, जिनके चेक लिस्ट जारी हो गए हैं।