Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

प्लेसमेंट कर्मचारी पवन कुमार पर लगे आरोपों का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किया गया खंडन।

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्लेसमेंट पर तैनात कर्मचारी पवन कुमार पर यह आरोप लग रहे थे कि वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में पत्र वाहक के पद पर तैनात हुए थे लेकिन बाद में उसका गलत तरीके से मैनेजर के पद पर प्रमोशन कर दिया गया
जिसका खंडन करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तरफ से कहा गया है कि विभिन्न न्यूज पोर्टल एवं समाचार चैनलों के माध्यम से दो-तीन दिनों से यह सूचना प्रकाशित की जा रही है कि “पहले चपरासी से मैनेजर बना कर्मचारी, अब आलीशान बंगले के राजा”। इस सम्बन्ध में यह स्पष्ट किया जाता है कि पवन कुमार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्थाई कर्मचारी नहीं है, अपितु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जरूरत के हिसाब से मानवशक्ति आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से चयनित एजेन्सी के माध्यम से आउटर्सोर्सिंग कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। पूर्व में मानव शक्ति आपूर्तिदाता एजेन्सियों को दिये गये टेन्डरों के अनुसार पवन कुमार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में इश्टैबलिशमेंट असिस्टेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। वर्तमान चयनित एजेन्सी द्वारा निविदा के अनुसार कर्मियों की रिक्तियों के आधार पर सभी औपचारिकतायें पूरी कर अपने स्तर से ही पवन कुमार को एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर उनकी योग्यता के अनुसार चयनित कर प्राधिकरण में कार्य करने केे लिए तैनात किया गया है, जो कि मैनेजर- 2 के समकक्ष का पद है। पवन कुमार कभी भी प्राधिकरण में चपरासी या पत्र वाहक के पद पर कार्यरत नहीं रहे हैं। इस प्रकरण में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कोई नियुक्ति घोटाला नहीं किया गया है। अतः विभिन्न न्यूज पोर्टल एवं समाचार चैनलों के माध्यम से प्रसारित इस खबर का खंडन किया जाता है।