Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

कैब से उतरकर पेशाब करने गया युवक 50 फीट गहरे गढ्ढे में गिरा, रात में कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

top-news

नोएडा। सेक्टर-10 में रहने वाला सिद्धार्थ श्रीवास्तव बृहस्पतिवार देर रात मोदी माल से गौर सिटी-2 की तरफ कैब से जा रहा था। रात एक बजकर 35 मिनट पर वेब सिटी के पास लघुशंका के लिए सिद्धार्थ कैब से नीचे उतरा और 50 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।
सिद्धार्थ की चीख सुनने के बाद घटनास्थल के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी। दस मिनट के भीतर अग्निशमन विभाग के छह कर्मी मौके पर पहुंच गए और टार्च की रोशनी में युवक को सकुशल बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया।
करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद सिद्धार्थ को टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात के समय में युवक को सकुशल बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। रस्सी और टार्च के सहारे अग्निशमन कर्मी नीचे उतरे और युवक को बाहर निकालने में सफलता पाई।
इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर लोगों ने पुलिस के इस पहल ही सराहना की है। घटना के समय युवक के नशे में भी होने की बात कही जा रही है। पुलिस द्वारा युवक का मेडिकल कराया जा रहा है। युवक का कहना है कि उसे खुद नहीं पता कि वह गड्ढे में कैसे गिरा।
रात में पता नहीं चला की सामने 40 से 50 फीट गहरा गड्ढा है। वहीं स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि युवक ने ही गड्ढे के अंदर से पुलिस को गिरने की सूचना दी। इस दौरान युवक को मामूली चोट आई है।
उसे प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया था। घटना का 20 सेकेंड का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसमें अग्निशमन कर्मी युवक को बाहर निकालने हुए दिख रहे हैं।