Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

किचन की चिमनी में भड़की आग, समय पर अग्निशमन उपकरणों ने नहीं किया काम; दूसरे टावर से लाना पड़ा सिलेंडर

top-news

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी के एक फ्लैट में शुक्रवार देर रात को अचानक आग लग गई। हालांकि, जिस समय आग लगी परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। सोसाइटी के पी थ्री टावर में फ्लैट संख्या यूजी 02 में अमित कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार देर रात उनकी रसोई की चिमनी में अचानक आग लग गई।
दूसरे टावर से लाना पड़ा सिलेंडर
सोसाइटी के अनुज सैनी ने बताया कि सोसाइटीमें आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सोसाइटी के लोगों ने अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन टावर में लगे दो अग्निशमन उपकरण (सिलेंडर) ने काम नहीं किया। दूसरे टावर से सिलेंडर लाकर सोसाइटी के लोगों ने आग पर काबू पाया । आग बुझाने के बाद सोसाइटी के लोगों ने राहत की सांस ली । सोसाइटीके लोगों ने चिमनी में आग लगने की घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है। आरोप है कि आग लगने के बाद फायर अलार्म सिस्टम ने भी काम नहीं किया। सोसाइटीके लोगों ने बिल्डर प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है।