Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

200 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपियों ने कर्मचारियों पर लगाया फर्जीवाड़े का आरोप, थाने में 9 केस दर्ज

top-news

गाजियाबाद। रेड एप्पल रेजिडेंसी और रेड एप्पल होम्स में आशियाना के नाम 200 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपित आइडिया बिल्डर ने अपने ही कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना सिहानी गेट में नमन जैन की शिकायत के आधार पर नौ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
राजनगर एक्सटेंशन में इन दोनों प्रोजेक्ट को शुरू कर अलग-अलग कंपनियां बनाकर लोगों से धोखाधड़ी के आरोप में थाना नंदग्राम पुलिस ने राजकुमार जैन और नमन जैन समेत नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया था। परिवार के सदस्यों पर अभी तक 100 से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। इस मामले की विवेचना एसआइटी कर रही है।
नमन जैन के अनुसार, उन्होंने मोरटा में बाहुबली एनक्लेव प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। भाई अक्षय जैन की कंपनी आइडिया बिल्डर्स प्रा. लि. में कार्यरत नंदग्राम के राजेश त्यागी, मेरठ में रोहटा के अमरीश कुमार त्यागी व इसरार अली, मोरटा का अजय त्यागी और राजनगर का नरेंद्र पाल काम करते थे।
अक्टूबर 2021 में आरोपितों ने उनके पिता राजकुमार जैन से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे नहीं देने पर आरोपितों ने फर्जी मुहर का उपयोग कर उनके प्रोजेक्ट के नौ प्लाट अलग-अलग लोगों को बेच दिए। इसी बीच पुलिस ने उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जमानत मिलने के बाद उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की, जिसके बाद कोर्ट में याचिका डाली।
नौ मुकदमों में इन कर्मचारियों के अलावा ओमवती त्यागी, संदीप, विरेंद्र गौतम, भूषण त्यागी, चंचल त्यागी, दिनेश कुमार, ब्रजकिशोर त्यागी, पवन कुमार, युगल किशोर त्यागी, सुरेश एमसी, अमित कुमार त्यागी, जगपाल त्यागी, प्रवीण कुमार त्यागी, मनोज कुमार शर्मा, विनोद कुमार व सुशांत त्यागी को फर्जी तरीके से प्लाट खरीदने व गवाह बनने का आरोपित बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *