Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: मिगसन ग्रीन मेंशन सोसाइटी में शुरू हुई रजिस्ट्री प्रक्रिया, 10 वर्षों का सपना हुआ साकार

top-news

Greater Noida: सूरजपुर स्थित सेक्टर साइट-सी के मिगसन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के निवासियों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। वर्षों से जिसका इंतजार था, वह सपना अब पूरा हो गया। सोसाइटी में रजिस्ट्री प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में फ्लैट खरीदारों को राहत देने के सतत प्रयास रंग लाए हैं। विधायक तेजपाल नागर की उपस्थिति में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोसाइटी के 36 फ्लैट खरीदारों को रजिस्ट्री दस्तावेज सौंपे। अगले कुछ दिनों में लगभग 200 और रजिस्ट्रियों के पूरे होने की संभावना है।

मुख्य सचिव ने बताया कि यह परियोजना 2011 में शुरू हुई थी और 2016 में निर्माण कार्य पूर्ण हो गया था। एफएआर 3.50 होने के चलते नक्शा स्वीकृत नहीं हो सका था, लेकिन अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने इसे मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताते हुए खरीदारों को बधाई दी। समारोह में यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ और सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।