Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, धोनी-रोहित के अलावा यह भारतीय खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

top-news

नई दिल्ली। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में कप्तान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि टी20 में खेल बहुत जल्दी बदलता है। हालांकि, इतने बड़े टूर्नामेंट में टीम की अगुआई करना आसान काम नहीं है। यदि कोई खिलाड़ी कप्तान के रूप में प्रदर्शन करने में विफल रहता है तो फ्रेंचाइजी भी उसे अधिक समय नहीं देती हैं। ऐसे कुछ क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने अपने लगातार प्रदर्शन के कारण लंबे समय तक टीम की कप्तानी की है। आज हम आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तानों के बारे में चर्चा करेंगे।

  1. रोहित शर्मा ( Rohit Sharma)
    आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम शामिल है। रोहित शर्मा कप्तान के रूप में 8 साल में 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कप्तान के रुप में 143 आईपीएल मैच खेले हैं। रोहित ने इस दौरान 79 मैच जीते। साथ ही 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का चैंपियन बनाया है। रोहित के जीत का प्रतिशत 56.64 है।
  2. महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni)
    दूसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम आता है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इसके अलावा वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के भी कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में अपनी कप्तानी से CSK के लिए 4 आईपीएल ट्राफियां जीतीं हैं। कुल मिलाकर, धोनी ने 210 मैचों में कप्तानी की और उनमें से 123 में जीत हासिल की है। उनका विनिंग प्रतिशत 58.85 का है। 2016 और 2020 और 2022 के सीजन को छोड़कर, उन्होंने सभी सीजन में अपनी टीम को आईपीएल प्लेऑफ तक पहुंचाया।
  3. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)
    तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर मौजूद हैं। गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स ( अब दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की है। एक कप्तान के रुप में गंभीर ने 2009 से 2018 तक 129 मैच खेले हैं। इनमें वह 71 मैच जीत पाने में सफल हुए। इनका विनिंग प्रतिशत 55.42 रहा। गंभीर ने अपनी कप्तानी में KRR को 2 बार 2012, 2014 में आईपीएल का खिताब जिताया है।
  4. शेन वॉर्न (Shane Warne)
    इस लिस्ट में शेन वॉर्न का स्थान चौथे स्थान पर है। वॉर्न ने 2008 से 2011 तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की। शेन वॉर्न ने 55 मैचों से 30 मैच जीते। उनका जीत का प्रतिशत 55.45 का रहा। इसके अलावा 2008 में आईपीएल उद्घाटन का खिताब भी जीता था।
  5. एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist)
    गिलक्रिस्ट ने 2008 से 2013 तक आईपीएल में दो टीमों का नेतृत्व किया। पहले वह डेक्कन चार्जर्स के कप्तान रहे। इसके बाद वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के कप्तान रहे। एक कप्तान के रूप में एडम गिलक्रिस्ट ने 74 मैच खेले और 35 मैच में जीत हासिल की। उनका विनिंग प्रतिशत 47.29 का रहा। गिलक्रिस्ट ने अपनी ही कप्तानी में साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स को खिताब जिताया था। इन सबके अलावा डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *