Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

सरोगेसी के लिए अब समिति से लेनी होगी अनुमति, डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित

top-news

गाजियाबाद। जिले में अब सरोगेसी के लिए जिला स्तरीय समिति की अनुमति लेनी होगी। शासन के निर्देश पर डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया गया है। सीएमओ को समिति में सचिव बनाया गया है। गठित हुई समिति के संबंध में जारी किया गया शासनादेश बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो गया है।
सीएमओ डा.भवतोष शंखधर ने इसकी पुष्टि की है। गठित की गई समिति में डीएम और सीमएओ के अलावा सदस्य के तौर पर एडीएम,अध्यक्ष द्वारा नामित स्त्री रोग विशेषज्ञ और संयुक्त निदेशक अभियान शामिल रहेंगे। सरोगेसी एक ऐसा एग्रीमेंट है, जो एक महिला और कोई दूसरे कपल या सिंगल पैरेंट के बीच होता है।
सरोगेसी को जानें
आसान शब्दों में कहें तो सरोगेसी का मतलब है ‘किराये की कोख’। जब कोई पति-पत्नी बच्चे को जन्म नहीं दे पा रहे हैं (या देना नहीं चाहते), तो किसी अन्य महिला की कोख को किराये पर लेकर उसके जरिए बच्चे को जन्म देना सरोगेसी कहलाता है। सामान्यत: सरोगेसी का खर्च लगभग 10-25 लाख रुपए तक आता है, लेकिन यह इसका निर्धारित खर्च नहीं है। इसमें बदलाव आ सकता है यानी सरोगेसी का खर्च 10 लाख से कम या 25 लाख से अधिक भी आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *