Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

साहिबाबाद में मुंह दबाकर बच्ची से की थी दरिंदगी, दम घुटने से हुई थी मौत

top-news

साहिबाबाद। साहिबाबाद टीला मोड़  थाना क्षेत्र की एक कालोनी में चार साल की बच्ची की हत्या के  मामले में सोमवार को  पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई।
पोस्टमार्टम   रिपोर्ट में बच्ची से दरिंदगी किए  जाने की  बात सामने आई है। बच्ची  की हत्या अपहरण के करीब एक घंटे बाद ही कर दी गई थी। दुष्कर्म के दौरान बच्ची का सिर जमीन पर दबाकर रखा गया। जिससे बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस की जांच जानकारों के आसपास ही घूम रही है।
पुलिस का दावा है कि अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा। 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की सात टीमें जांच करने में लगी हैं। पुलिस आयुक्त की स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच भी इसमें शामिल है। टीम ने घटनास्थल से लेकर बच्ची के घर तक करीब 14 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसके अलावा भी मुख्य मार्गों पर लगे कैमरों की डीवीआर कब्जे में ली है। क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध नंबरों को डाटा भी निकलवाया जा रहा है।
पुलिस की टीम ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। बच्ची के साथ खेलने निकले बच्चों से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई है। पुलिस ने दो तीन दिन से गायब रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई है। 60 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो जानकारों के नंबरों की सीडीआर भी निकलवाई गई है। पुलिस की जांच जानकारों के आसपास घूम रही है।
नशेड़ी और 2-3 दिन से फरार लोग पुलिस के निशाने पर
दरिंदगी की घटना के बाद पुलिस ने 10-12 संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। पुलिस की टीम ने क्षेत्र में दो तीन दिन से गायब हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है। शराब के ठेकों के आसपास और संदिग्धों पर भी पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
होली के दिन भी नहीं दिखी थी बच्ची
कालोनी की महिलाओं का कहना था कि उन्होंने कभी भी बच्ची को घर के बाहर खेलते नहीं देखा था। शनिवार को बच्ची के गायब होने के समय भी किसी ने उसे नहीं देखा था। होली के दिन भी उसे गोद लेने वाले माता और पिता समेत अन्य लोग छत पर ही थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई बच्ची से दरिंदगी की पुष्टि
मामले के बारे में जानकारी देते हुए ट्रांस हिंडन पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने कहा- पुलिस ने पाक्सो और दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। पुलिस ने 14 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। कई संदिग्धों से पूछताछ की है। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्दी घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *