Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

पीएचसी में तैनात सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत, नहीं पहना था हेलमेट

top-news

गाजियाबाद। मोदीनगर के भोजपुर गांव में सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से बाइकसवार की मौत हो गई। मृतक भोजपुर पीएचसी में सफाईकर्मी थे। वे घर से ड्यूटी जा रहे थे। इस बीच हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोई शिकायत मामले में पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था।
भोजपुर गांव के ओमपाल सिंह(56) स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मी थे। उनकी ड्यूटी त्योड़ी गांव में पीएचसी पर थी। इन दिनों भोजपुर पीएचसी पर तैनात सफाई कर्मी छुट्टी पर हैं। इसलिए दस दिन के लिए ओमपाल को यहां भेजा गया था। सोमवार रात को ओमपाल अपने घर से अस्पताल के लिए निकले। रास्ते में जब वे भोजपुर गेट के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और किनारे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से ओमपाल के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोग उन्हें लहुलूहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।