Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

प्राधिकरण के साथ एमओयू करने वाले निवेशकों संग एसीईओ आनंद वर्धन ने की बैठक।

top-news

  • निवेशकों की जरूरत को समझ हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
  • ग्रेनो में करीब नौ हजार करोड़ के वाणिज्यिक निवेश के लिए हुए हैं करार

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने ग्रेटर नोएडा में निवेश के इच्छुक निवेशकों के साथ बैठक की। उनसे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किए गए एमओयू को अब निवेश में कनवर्ट करने पर मशविरा किया। एसीईओ ने निवेशकों को प्राधिकरण की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने हाल ही में प्राधिकरण के सभी विभागों की तरफ से किए गए एमओयू की समीक्षा की थी। सीईओ ने इन एमओयू को निवेश में तब्दील करने के निर्देश दिए थे। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा में निवेश करने के लिए एमओयू करने वाले निवेशकों के साथ बैठक कर उनकी जरूरतों को समझ कर उन्हें जमीन उपलब्ध कराने में हर संभव सहयोग करने को कहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन और ओएसडी संतोष कुमार ने करीब 9000 करोड़ रुपये के एमओयू करने वाले निवेशकों के साथ बैठक की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आयोजित इस बैठक में श्रीकुंज बिहारी इंफ्राकॉन, फ्लोरल रियलकॉन, फास्टिडियस बिल्डमार्ट, प्रो इंफ्रारील, दवादुनिया हेल्थकेयर, पीकेएस बिल्डमार्ट, क्लोवर प्रोबिल्ड, निराला एस्पायर गोल्ड, होम एंड सोल इंफ्राटेक, लक्ष्मी टाउनप्लानर, एपेक्स हाइट्स, एंबियंस प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज प्रॉपर्टीज आदि कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में इन प्रतिनिधियों की तरफ से कुछ सुझाव भी दिए हैं, जिन पर एसीईओ की तरफ से विचार- विमर्श करने का आश्वासन दिया गया।