Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

कपड़े धोने के लिए टब में भरा पानी, उसमें डूबकर दो साल की बच्ची की हो गई दर्दनाक मौत

top-news

नोएडा/ग्रेटर नोएडा।

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव में टब में भरे पानी में डूबकर दो साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। पीड़ित स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
चंद्रपाल दुजाना गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी दो साल की बेटी साक्षी घर के आंगन में खेल रही थी। आंगन में कपड़ा धोने के लिए टब में पानी भरा हुआ था। साक्षी खेलते हुए पानी से भरे टब के पास पहुंच गई।
अचानक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह टब में गिर गई। उस समय परिवार के लोग घर के अन्य कामकाज में लगे हुए थे। बच्ची के न दिखने पर परिवार के सदस्य बच्ची की तलाश में जुटे। टब में बच्ची को गिरा देख पीड़ित स्वजन ने उसे बाहर निकाला। आनन-फानन दादरी के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
रविवार को था बच्ची का जन्मदिन पीड़ित स्वजन ने बताया कि रविवार को ही बच्ची का जन्मदिन था। जिसकी तैयारियों में परिवार के सदस्य जुटे हुए थे। केक आदि का भी आर्डर दिया जा चुका था। घर में खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया। बच्ची की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।