Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

top-news

ग्रेटर नोएडा। इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस व बदमाश के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल व तमंचा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि मारकपुर गोलचक्कर के पास वाहनों की जांच के दौरान एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। आरोपित रुकने की बजाए वहां से मोटर साइकिल लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
बदमाश की पहचान मेरठ के खेडी मनिहर में रहने वाले सौरभ के रूप में हुई है। आरोपित पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके द्वारा पूर्व में कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया जांच के दौरान पता चला है कि बदमाश के पास से बरामद मोटर साइकिल चोरी की है। मोटर साइकिल विजयनगर, गाजियाबाद से चोरी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *