Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हत्या कर घर से डेढ़ KM दूर फेंका शव; कुछ दिनों पहले गोद ली थी गई मासूम

top-news

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी से शनिवार दोपहर तीन बजे लापता हुई चार साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्ची का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है, डॉक्टरों ने बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि की है। रविवार को बच्ची का शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर पंचशील कॉलोनी के जंगल में मिला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है।
रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से टीला मोड़ थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी के जंगल में चार साल की बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर टीला मोड़ और साहिबाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
बच्ची कुछ दिन पहले ही ली गई थी गोद
पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन डॉ. दीक्षा शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा भी पहुंचे। मौके पर आसपास के क्षेत्र की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सभी को घटनास्थल से हटाकर बच्ची की शिनाख्त शुरू की। दोपहर करीब 12:30 बजे बच्ची की पहचान हो गई। उन्होंने यह बच्ची कुछ समय पहले ही गोद ली थी।
बच्ची ने लापता होने की शिकायत पर नहीं लिया संज्ञान
बच्ची शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए लापता हो गई थी। स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस को भी बच्ची के लापता होने की सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने उसे संज्ञान में नहीं लिया था। रविवार को जब उसका शव मिला तो पुलिस की नींद टूटी।
शरीर पर मिले चोट के निशान
मौके पर पहुंची महिला कांस्टेबल ने जांच की तो बच्ची के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। गाल पर, आंख के ऊपर, माथे पर, सीने पर, पैर चोट के गंभीर निशान मिले हैं और शव भी नीला पड़ा था। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।