Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट में गंदगी से था बुरा हाल, डीएम मनीष वर्मा ने थाम ली झाड़ू।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

सूरजपुर कलेक्ट्रेट (DM OFFICE) पर शनिवार की सुबह अलग ही नजारा देखने के लिए मिला। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने झाड़ू थाम ली और कलेक्ट्रेट की नालियां साफ करने में जुट गए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में भरी पड़ी गंदगी साफ की। कलेक्टर को झाड़ू लगाते देखकर तमाम कर्मचारियों और अफसरों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और प्रशासनिक स्टाफ के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सारे लोग सफाई अभियान में जुट गए। डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर को साफ-सुथरा रखने की लोगों से अपील की है।

आईएएस मनीष वर्मा (MANISH VERMA IAS) ने पिछले सप्ताह गौतमबुद्ध नगर में जिलाधिकारी (DM) का कार्यभार संभाला है। उन्होंने सोमवार से कामकाज शुरू किया है। इस दौरान उन्होंने ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट में गंदगी से बुरा हाल देखा। पूरे कलेक्ट्रेट में झाड़ियां खड़ी हुई हैं। नालियां नियमित रूप से साफ नहीं होती हैं। शौचालयों का बुरा हाल है। नियमित रूप से सीवर और नालियों की सफाई नहीं होने से कलेक्ट्रेट में जलभराव होता है। शनिवार की सुबह डीएम मनीष वर्मा लोअर, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज में कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने सफाई अभियान छेड़ दिया।

advertisment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *