Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

गाजियाबाद में दोस्त संग प्रेमिका को घूमता देख रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक, लोको पायलट ने बचाई जान

top-news

गाजियाबाद। डासना में गुरुवार शाम मुरादाबाद की ओर से गाजियाबाद आ रही मालगाड़ी डासना जेल क्रासिंग के पास अचानक रुक गई। लोको पायलट ने क्रासिंग पर तैनात गेटमैन को बताया कि एक युवक आगे ट्रैक पर लेटा है गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को ट्रक से हटाया। युवक की पहचान डासना में ही रहने वाले शहजाद के रूप में हुई, जिसके खिलाफ आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

आरपीएफ के मुताबिक आरोपित शराब के नशे में था। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसने घर के पास ही अपनी प्रेमिका को दोस्त के साथ पकड़ा था। दोनों खेत में अकेले थे। इस बारे में पूछने पर तीनों का आपस में झगड़ा हुआ।

आरोपित ने बताया कि प्रेमिका और दोस्त उसे धोखा दे रहे थे। इसीलिए वह आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटा था। मालगाड़ी की वजह से बची जानट्रेन के आगे आने वाले लोगों की जान बचना लगभग असंभव होता है, लेकिन शहजाद की किस्मत अच्छी थी कि उस ट्रैक पर मालगाड़ी आ रही थी। इसकी रफ्तार कम थी और लोको पायलट की शहजाद पर नजर पड़ गई। आपातकालीन ब्रेक लगाए तो ट्रेन रुक गई। यदि यात्री ट्रेन होती तो हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *