Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

13 मार्च को होगा औद्योगिक भूखंड स्कीम का ऑक्शन, एसीईओ मेधा रूपम ने की समीक्षा।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की तरफ से दिए गए निर्देशों के क्रम में एसीईओ मेधा रूपम ने औद्योगिक विभाग की समीक्षा की। एसीईओ ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन निवेशकों के साथ एमओयू किए गये हैं, अब उनको शीघ्र धरातल पर लाने की तैयारी करें। उन निवेशकों के साथ बैठक कर उनकी जरूरत को समझते हुए इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा दें ताकि ग्रेटर नोएडा में रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सके। एसीईओ ने 13 मार्च को उद्योग विभाग को औद्योगिक भूखंडों की योजना के ऑक्शन की तैयारी कर लेने के निर्देश दिए। ऑक्शन के तुरंत बाद आवंटन पत्र जारी करने की बात कही।

एसीईओ ने कहा कि जिन आवंटियों के आवंटन निरस्त हुए हैं, या फिर जो भूखंड पुरानी स्कीम से बच गए हैं, उन सभी भूखंडों को आगामी स्कीम में शामिल कर शीघ्र स्कीम लांच करें। एसीईओ मेधा रूपम ने वेयर हाउसिंग की स्कीम भी शीघ्र लांच करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसीईओ आनंद वर्धन, ओएसडी हिमांशु वर्मा, ओएसडी विषु राजा, ओएसडी संतोष कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे।