Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Uttar Pradesh: सीएम योगी की योजना के तहत 57 नगर पालिकाएं बनेंगी स्मार्ट नगर पालिकाएं

top-news

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी पहल की है। प्रदेश के 57 नगर पालिकाओं को स्मार्ट नगर पालिकाओं में परिवर्तित किया जा रहा है। नगर विकास विभाग इस परियोजना पर तेज़ी से कार्य कर रहा है। इसके लिए सरकार ने लगभग 40,000 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जबकि कार्य प्रारंभ करने के लिए 145 करोड़ रुपये की टोकन मनी भी जारी कर दी गई है।

स्मार्ट नगर पालिकाओं में डिजिटल गर्वनेंस, अत्याधुनिक नागरिक सुविधाएं, स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और सतत विकास के मानकों के अनुसार विकास किया जाएगा। प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी सर्विलांस, एआई चैटबॉट्स और इंटीग्रेटेड गौशाला मैनेजमेंट सिस्टम जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। नागरिक सुविधाओं के अंतर्गत वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, जलभराव की समस्या का समाधान, तथा निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत स्मार्ट पार्किंग, डिजिटल ट्रैफिक मैनेजमेंट, वेडिंग जोन, सीसी रोड, डिजिटल लाइब्रेरी, प्रदर्शनी स्थल और ऑडिटोरियम का निर्माण होगा।

जानकारी के लिए बता दे कि इन परियोजना में सतत विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों, विशेषकर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में यह योजना प्रदेश के नगरीय जीवन को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।