Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

पतवाड़ी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपनी ही जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रहा है?

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसान की जमीन से अवैध निर्माण को तोड़ने का कोई देरी नहीं करता है। जबकि पतवाड़ी गांव में प्राधिकरण द्वारा ही अधिकृत जमीन पर अवैध कब्जा है। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सिर्फ कागजों में ही अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई चल रही है। पतवाड़ी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर कब चलेगा?

अवैध निर्माण की जांच पूरी, कागजों में तोड़ने के आदेश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपनी जांच लगभग साल भर पहले ही पूरी कर चुका है। जिसमें प्राधिकरण ने जून महीने में जिला प्रशासन को भी अवैध कब्जे पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था। उसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के द्वारा भी पतवाड़ी की खसरा नंबर 371 पर निर्मित अवैध निर्माण को धवस्त करने के लिए पुलिस उपायुक्त से पुलिस बल की मांग की थी। लेकिन अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रहा गयी। जमीन पर बुलडोजर चलता नजर नहीं आ रहा है।

आखिरकार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इतना कमजोर कैसे हो सकता है। कि अपनी अधिग्रहण की गई भूमि को भी कब्जा मुक्त नहीं करा पा रहा है। अवैध निर्माण को रोकने के बड़े-बड़े वादे करने वाले अधिकारी, पतवाड़ी में अपनी जमीन को क्यों खाली नहीं करा पा रहे हैं? जबकि अवैध निर्माण पर प्रदेश सरकार की नीति बिल्कुल साफ है कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी जमीन कब्जाने आने की छूट नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *