Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ऑन डिमांड होती महिलाओं की सप्लाई, ग्राहक बन पुलिस ने किया देह व्यापार के गैंग का पर्दाफाश; 7 गिरफ्तार

top-news

नोएडा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। नकली ग्राहक बनकर पुलिस आरोपितों के ठिकाने पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने दो युवतियों को रेस्क्यू भी किया।
आरोपितों की पहचान कानपुर देहात के राजपुर के अभिषेक, सलारपुर के मनप्रीत शेट्टी और राजन, इलाहबास गांव के हरीश, देवरिया के गौरी बाजार के अनिल व बिहार के छपरा के सगीर के रूप में हुई है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपित आन डिमांड महिलाओं को बुलाते थे और उनसे जबरन अनैतिक काम कराया जाता था।
युवतियों की गरीबी का उठाते हैं फायदा
युवतियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपित उनकी गरीबी का फायदा उठाकर देह व्यापार की तरफ ले गए और ऐसा न करने पर धमकी भी देते थे। बृहस्पतिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गांव में किराये के मकान में देह व्यापार कराने वाला गिरोह सक्रिय है।
संबंधित जगह के आसपास रहने वाले लोगों को इससे परेशानी होती है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उस जगह पर नकली ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा और डील फाइनल करने को कहा गया। आरोपितों से बातचीत करने के क्रम में जैसे ही ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी को सारे सबूत और जानकारी मिली उसने अन्य पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को इसकी सूचना दी।