Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

कार की छत पर बैठी युवती संग चार युवकों ने बनाई रील, वीडियो हुआ वायरल; कटा 18500 रुपये का चालान

top-news

नोएडा। इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर दस और सात सेकेंड का दो वीडियो प्रसारित हुआ है,जिसमें सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग के समीप जयपुर नंबर की एक थार कार के छत पर युवती को बैठाकर चार युवक रील बना रहे हैं। प्रसारित वीडियो में कमिश्नरेट और यातायात पुलिस के अधिकारियों को टैग कर यूजर ने कार्रवाई की मांग की।
मामला संज्ञान में आते ही यातायात विभाग के पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर थार की पहचान की। वीडियो फुटेज के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने जयपुर परिवहन विभाग से पंजीकृत थार जीप की पहचान कर उसके मालिक को 18500 रुपये का चालान थमा दिया है।
RTO से कार का निकाला रजिस्ट्रेशन नंबर
डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि संबंधित कार जयपुर आरटीओ प्रथम के यहां से पंजीकृत है। करीब सात माह पहले इसका जयपुर आरटीओ के यहां से साजू के नाम पर पंजीकरण हुआ है। शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब सुपरनोवा के समीप चार युवक, एक युवती को थार की छत पर बैठा कर वीडियो बना रहे थे।
कार में बज रहे थे गाने
थार में गाने भी बज रहे हैं। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न मदों में इनका 18500 रुपये का चालान काटा है। इंटरनेट पर लाइक की चाहत में युवा रील बनाने के दौरान खतरनाक स्टंट भी करते हैं। प्रसारित वीडियो पर संबंधित विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।