Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

गाजियाबाद में काम के पैसे मांगने वाले पुताई ठेकेदार को पुलिसकर्मियों ने पीटा, मौत; लापवाही के चलते SHO निलंबित

top-news

गाजियाबाद। गाजियाबाद में बकाया रुपये मांगने पर दो बार पुलिसकर्मियों द्वारा पीटने के बाद पुताई ठेकेदार की मौत के मामले में वेब सिटी थानाध्यक्ष (एसओ) को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित ने पहली बार पिटाई के बाद ही शिकायत की थी। उन पर आरोप है कि समय से शिकायत सुनकर कार्रवाई नहीं की, जिस कारण पीड़ित से दोबारा मारपीट की गई।
डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार्य में लापरवाही पाए जाने पर वेब सिटी एसओ मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी में रीवा थाने के गांव गुलाकीपुर खैरवा के मूल निवासी प्रेम शंकर मेहतो (55) लालकुआं चौकी क्षेत्र की मानसरोवर पार्क कालोनी में रहते थे और रंगाई-पुताई की ठेकेदारी करते थे। प्रेम शंकर ने एक साल पहले पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी प्रेमपाल और नितिन के घर पुताई की थी।
काम करने के बाद पुलिसकर्मियों ने नहीं दिए पैसे
हेड कांस्टेबल प्रेमपाल हापुड़ कोतवाली और कांस्टेबल नितिन इंदिरापुरम में डायल-112 पीआरवी पर तैनात है। प्रेमपाल पर 20 हजार रुपये और नितिन पर उनके 15 हजार रुपये बकाया थे। प्रेम शंकर 5 जनवरी को प्रेमपाल व नितिन के घर पैसे मांगने पहुंचे तो दोनों ने उनसे मारपीट की। 6 जनवरी को लाल कुआं चौकी पर प्रेम शंकर शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने अनसुना कर दिया।
पिटाई से फट गई थी दिमाग की नस?
आरोपित पुलिसकर्मियों को इस बारे में पता चला तो दोनों प्रेम शंकर के घर पहुंचे और बुरी तरह पीटा, जिसके बाद वह बीमार रहने लगे थे। 18 फरवरी को प्रेम शंकर की तबीयत अचानक बिगड़ी, तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के जनकपुरी में स्थित एक अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग की नस फटी हुई है। इसके बाद उन्हें घर लाया गया, जहां एक मार्च को उनकी मौत हो गई। प्रेम शंकर के पुत्र कृष्णा ने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।