Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Uttar Pradesh: गर्मी में भी नहीं होगा पेयजल संकट, योगी सरकार ने कसी कमर

top-news

Uttar Pradesh: भीषण गर्मी में प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट न उत्पन्न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण परिवारों को निरंतर एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश में 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया गया है। सभी मण्डलायुक्तों को अपने स्तर पर बैठक कर पेयजल आपूर्ति की सतत निगरानी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। तहसील, थाना, अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी जल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार ने पाइप पेयजल योजनाओं के पूर्ण उपयोग पर बल दिया है। जहां निर्माण कार्य लंबित है, वहां वैकल्पिक स्रोतों से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्याऊ और घड़े लगवाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। लोगों को जल संरक्षण और शुद्ध जल के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए सूचना, शिक्षा और संप्रेषण के जरिए अभियान चलाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि भीषण गर्मी में भी प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन सामान्य बना रहे।