Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

सपा विधायक इरफान सोलंकी का डेढ़ करोड़ का प्लॉट जब्त, ग्रेटर नोएडा का घर नहीं हो पाया सील

top-news

गाजियाबाद। महाराजगंज जेल में बंद कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी का गाजियाबाद में डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का प्लॉट शुक्रवार को पुलिस ने जब्त कर लिया। शुक्रवार दोपहर गाजियाबाद पहुंची कानपुर पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने थाना मधुबन बापूधाम पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।
कानपुर नगर के फीलखाना एसएचओ सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर विवेक शर्मा, एक हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल के साथ पहुंचे थे। सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विधायक और उनके सहयोगियों आठ पर जाजमऊ थाना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
इसी के तहत उनकी संपत्तियों को तलाश कर जब्त किया जा रहा है। छानबीन में मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में इरफान सोलंकी और उनकी पत्नी नसीमा सोलंकी के नाम पर दर्ज 300 वर्गमीटर के प्लॉट के बारे में जानकारी हुई थी। इसे स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को मुनादी करा जब्त कर लिया गया है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, सर्कल रेट के हिसाब से इस प्लॉट की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्लॉट समेत अब तक पुलिस विधायक व उनके सहयोगियों की 40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
बता दें कि जाजमऊ डिफेंस कालोनी में महिला नजीर फातिमा के प्लॉट पर कब्जा करने के लिए विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने अपने गुर्गों से प्लॉट में बनी झोपड़ी में आग लगवा दी थी। जिसके बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई से बचने के लिए विधायक और उनका भाई फरार हुए थे। फर्जी आधार कार्ड से यात्रा करने का भी आरोप था।
विधायक का घर सील करने पहुंची कानपुर पुलिस ग्रेटर नोएडा से लौटी
इरफान सोलंकी के ग्रेटर नोएडा में स्थित फ्लैट को सील करने शनिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंची कानपुर पुलिस को बिना कारवाई लौटना पड़ा। स्थानीय पुलिस ने बताया जिस फ्लैट को पुलिस सील करने पहुंची थी, वह किसी दूसरे व्यक्ति को बेचा जा चुका है। इससे पुलिस को वापस लौटना पड़ा। ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेस पार्क व्यू अपार्टमेंट में सोलंकी का थ्री बीएचके फ्लैट था। यह फ्लैट सितंबर 2022 में गौरव नाम के व्यक्ति को बेचा जा चुका है