Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

‘ बाहुबली 2’ को पछाड़ इतरा रहा ‘ पठान’ , 4 साल बाद फिर बादशाह बने शाह रुख

top-news

नई दिल्ली। शाह रुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिख रही है। इस फिल्म ने बॉलीवुड की सभी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है और हिंदी में कलेक्शन करने वाली सबसे बड़ी मूवी बन गई है। पठान को रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं और फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 7 हफ्तों के बाद भी लोग बाकी फिल्में छोड़कर सिनेमाघरों में पठान देखने जा रहे हैं।
पठान ने बनाया रिकॉर्ड
शुक्रवार को पठान ने बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया और हिंदी फिल्मों के लिए नया मील का पत्थर स्थापित कर दिया। पठान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। यशराज फिल्म्स ने पठान का कुल कलेक्शन साझा किया। दुनिया भर में, पठान ने भारत से 640 करोड़ रुपये (ग्रॉस) और विदेशों से 386 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के साथ 1026 करोड़ रुपये कमाए हैं। शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने सोशल मीडिया पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता का जश्न मनाया और लिखा, ‘रिकॉर्ड ब्रेकिंग स्ट्रीक… पठान।’
बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे
शुक्रवार को पठान ने सिनेमाघरों में अपने छठे शुक्रवार को 1.20 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 510.55 करोड़ रुपये हो गया। वहीं बाहुबली 2 ने हिंदी में 510 करोड़, केजीएफ चैप्टर 2 ने हिंदी में 435.33 करोड़ और दंगल ने 374. 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे शाह रुख खान ने साबित कर दिया कि वो अभी भी बॉक्स ऑफिस के किंग और उनका जलवा अभी भी बरकरार है।