Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

धौलाना के पूर्व MLA समेत 4 को सजा, 17 साल पहले प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के मामले में हुई कार्रवाई

top-news

गाजियाबाद। डासना में एक मकान की चारदीवारी गिराकर उस पर कब्जा करने की कोशिश करने के 17 साल पुराने मामले में अदालत ने धौलाना के पूर्व विधायक असलम अली समेत चार को दोषी ठहराया है। चारों को छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर 10,500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
लोक अभियोजक विमलेश कुमारी ने बताया कि मामला 17 साल पुराना है। डासना में रहने वाले मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन लईक अहमद का डासना क्षेत्र में मकान मकान है। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर बताया था कि सात जनवरी 2006 को पूर्व विधायक असलम के साथ कुछ लोग आए और उसके मकान की चारदीवारी को गिरा दिया।
लईक अहमद बीमारी से ग्रस्त होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ है, वही उसके दोनों पुत्र मूकबधिर हैं। जिसका फायदा उठाकर पूर्व विधायक समेत सभी लोग जमीन पर कब्जा कर उसे बेचना चाहते थे।
पुलिस ने लईक अहमद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मामले की अंतिम सुनवाई एसीजेएम थर्ड की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर रसूलपुर सिकरोड़ा में रहने वाले पूर्व विधायक असलम अली, हाजी निजाम, शाहिद अली और मुजम्मिल को दोषी करार देते बुधवार को सजा सुनाई है।