Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

होर्डिंग बोर्ड पर अवैध तरीके से लगाए गए हैं दोनों साइड एडवरटाइजमेंट, सीईओ के आदेश पर अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे और पेनल्टी भी लगेगी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में अवैध होर्डिंग बोर्ड की भरमार है। जगह-जगह आपको अवैध होर्डिंग बोर्ड दिखाई देंगे और जो प्राधिकरण की तरफ से होर्डिंग बोर्ड आलोट किये गए हैं उन पर भी अवैध तरीके से दोनों साइड एडवर्टाइजमेंट लगाए गए हैं। जोकि प्राधिकरण के नियमों के बिलकुल खिलाफ है। इसी तरह शहर में जगह-जगह अवैध एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। उन पर भी प्राधिकरण के कर्मचारी कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं। किस की सह पर लगे है अवैध होर्डिंग बोर्ड और एलईडी स्क्रीन।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने शहर में अवैध होर्डिंग हटाने के लिए तत्काल अभियान चलाने को कहा है। बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों पर तगड़ी पेनल्टी भी लगाई जाएगी। ग्रेटर नोएडा में कहीं पर भी होर्डिंग लगाने के लिए प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य है। होर्डिंग लगाने वाले की तरफ से आवेदन पत्र और शुल्क जमा कराने के बाद अर्बन सर्विसेज विभाग से अनुमति दी जाती है। कई जगहों पर अवैध होर्डिंग लगी होने की जानकारी मिली है। इसी मसले पर सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को अर्बन सर्विसेज विभाग के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि पूरे शहर में पड़ताल कर लें कि कहीं पर अवैध होर्डिंग तो नहीं लगी है। अगर कोई होर्डिंग बिना अनुमति के लगी दिखे तो उसे तत्काल हटाएं। होर्डिंग लगाने वालों पर पेनल्टी भी लगाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के होर्डिंग न लगाए। इस बैठक में एसीईओ अदिति सिंह, ओएसडी एसके कुशवाहा आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *