Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

ग्रेटर नोएडा में रेलवे का सॉफ्टवेयर हैक कर ई-टिकटों की करता था कालाबाजारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

top-news

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में रेलवे सुरक्षा बल थाना दादरी ने रेलवे के सॉफ्टवेयर हैक कर ट्रेन के ऑनलाइन टिकट की कालाबाजारी करने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के पास से सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर और ई-टिकट बरामद किया है।
पुलिस ने इस जालसाज के बारे में पर्दाफाश करते हुए बताया कि दादरी रेलवे सुरक्षा बल थाना ने सॉफ्टवेयर हैक कर ट्रेन के ऑनलाइन टिकट की कालाबाजारी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शशी भूषण के रूप में हुई है जो नोएडा के सेक्टर 62 स्थित बी 122 पंचवटी अपार्टमेंट में रहता था।
6 सालों से कर रहा है टिकटों की कालाबाजारी: पुलिस
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और ई-टिकट बरामद किए हैं। वह पिछले 6 सालों से ई-टिकटों की कालाबाजारी का काम कर रहा था, जिससे वह अब तक 40 लाख रुपये से ज्यादा अर्जित कर चुका है।