Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

बारात आई तो दूल्हा और दुल्हन को दी जान से मारने की धमकी, युवती के भेजे फोटो; पूर्व पति निकला आरोपी

top-news

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को बारात आने पर शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित ने युवती के साथ अपने फोटो दूल्हे को भेजकर शादी तुड़वाने का प्रयास किया। उसने दूल्हे को भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले में युवती की मां ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपित युवती को पूर्व पति है, उसका युवती से तलाक हो चुका है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।युवती की मां का कहना है कि सोमवार को उनकी बेटी की शादी थी।
इससे पहले से ही आरोपित युवक युवती पर शादी न करने का दबाव बना रहा है। सोमवार को जब बारात आई तो आरोपित युवक ने दूल्हे के नंबर पर बेटी और अपना फोटो भेजा। इसके बाद परिवार के लोगों को भी फोटो भेजकर धमकी दी।
मैसेज लिखकर उसने कहा कि अगर वह शादी करेगा तो वह उसे जान से मार देगा। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मौके पर दोनों परिवार ने शादी का कार्यक्रम किया।
एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित युवक युवती का पूर्व पति है। दोनों ने पूर्व में प्रेम विवाह किया था और बाद में दोनों अलग हो गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।