Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

पठान की सफलता के बीच अक्षय कुमार की ‘ सेल्फी’ ने पकड़ी रफ्तार, धड़ाम से गिरी ‘ शहजादा’

top-news

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर बीते महीने तीन बड़े सुपरस्टार एक्टर्स के बीच टक्कर देखने को मिली। पठान का क्रेज जहां एक महीने बाद भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ सेल्फी ने भी वर्किंग डेज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी।
हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों के बीच शहजादा का बुरा हाल देखने को मिला। रिलीज के 12वें दिन ही कार्तिक की फिल्म का कलेक्शन बुरी तरह से गिर गया। इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बीते मंगलवार क्या हाल रहा, चलिए बिना देरी किये जानते हैं पूरी रिपोर्ट।
सेल्फी ने मजबूत की अपनी पकड़
अक्षय कुमार की सेल्फी को भले ही समीक्षकों के बहुत अच्छे रिव्यू नहीं मिले हो, लेकिन ये फिल्म वर्किंग डेज में भी खुद को संभालने में कामयाब रही है। एक करोड़ के बजट में बनी सेल्फी की जिस तरह से धीमी शुरुआत हुई थी, उसे देखकर यही लग रहा था कि ये फिल्म वीकेंड के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ देगी।
हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और वर्किंग डेज में भी इस फिल्म ने खुद को संभाल लिया। सोमवार को जहां अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ ने 1 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं मंगलवार को इस फिल्म ने 1.1 करोड़ का कारोबार किया। अब तक इस मूवी 12.7 करोड़ का बिजनेस किया।
शहजादा का बुरी तरह गिरा कलेक्शन
शहजादा कार्तिक का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। 17 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को अभी थिएटर में महज 12 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। इस फिल्म ने मंगलवार को कुल 3 लाख रुपए की कमाई की है।
2023 में कार्तिक आर्यन की पहली ही फिल्म फ्लॉप रही। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर महज 30.01 करोड़ की कमाई कर पाई है। ‘शहजादा’ के पास बस कमाई का ये हफ्ता बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *